लेखपाल संघ का चुनाव सकुशल हुआ संपन्न अध्यक्ष व सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए

लेखपाल संघ का चुनाव सकुशल हुआ संपन्न, सभी सदस्य व अध्यक्ष चुने गए निर्विरोध
कौशांबी - लेखपाल संघ का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये।
अध्यक्ष पद के लिए ज्ञान सिंह पाल तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बसंत कुमार को कनिष्क उपाध्यक्ष आशीष कुमार पांडे जिला मंत्री ज्वाला सिंह यादव उप मंत्री पद्मेश कुमार शुक्ला कोषाध्यक्ष विपिन साहू ऑडिटर अमित जयसवाल सभी निर्विरोध चुने गए।
सभी सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने पर सभी सदस्यों ने चुने गए पदाधिकारीयों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।
वहीं चुने गए पदाधिकारीयों ने निर्विरोध चुने जाने पर अपने सभी सदस्यों का आभार जताया है।
संघ के अध्यक्ष ज्ञान सिंह पाल के नेतृत्व में संघ को मजबूती की उम्मीद है। अध्यक्ष ज्ञान सिंह पाल ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और संघ के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव के दौरान ज़िलाधिकारी मदुसुदन हुल्गी और एसपी कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव की निगरानी में चुनाव संपन्न कराया गया।
विपक्ष में पर्चा दाखिल न होने से सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 
सभी सदस्य एकजुट होकर संघ के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट- राकेश दिवाकर 
          9648518828

Post a Comment

और नया पुराने