जनपद कौशाम्बी-थाना चरवा क्षेत्र के चपहुआ गांव में हुई नईमद्दीन उर्फ इब्बी (30) की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के पीछे छेड़खानी और बदले की कहानी सामने आई है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की बहन के साथ हुई छेड़खानी में प्रतिशोध की ज्वाला में दोस्त व पिता के साथ मिलकर हत्या की थी। जिसका पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मात्र 48 घंटे में ही खुलासा कर दिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधि कार्रवाई करने के बाद मा.न्यायालय भेजा गया।
आपको बता दे की 15 जनवरी 2025 की रात, चपहुआ गांव में खेत में आम के पेड़ के नीचे लाठी डंडा व लोहे की राड़ से पीटकर हत्या कर कूएं में फेंक दिया गया था। जिससे पता न चल सके।हत्या के पीछे आरोपियों में से एक की बहन के साथ जबरन छेड़खानी का मामला सामने आया।
गिरफ्तार कए गए आरोपी 1. जगलाल (52 वर्ष)
2. कुलदीप (30 वर्ष)
3. 3. संदीप कुमार (25 वर्ष)
मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज
घटना के बाद मृतक के पिता नसीरुद्दीन ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को 17 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या का कारण गिरफ्तार कुलदीप ने पुलिस को बताया कि मृतक नईमद्दीन उसकी बहन को परेशान करता था और शादी के लिए दबाव डालता था।यह बात जब उसकी बहन ने घर पर बताई, भाई कुलदीप ने अपने पिता जगलाल और दोस्त संदीप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। और फिर उसकी लोहे की राड व डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने खून से सने डंडे,लोहे की रॉड व ईंट का टुकड़ा बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता से मामले का खुलासा किया। त्वरित कार्रवाई और सफल अनावरण के लिए पुलिस टीम को सम्मानित भी किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट/राकेश दिवाकर पत्रकार
9648518828
एक टिप्पणी भेजें