शादी के दो दिन बाद मां बनी दुल्हन, ससुराल वालों ने दुल्हन को अपनाने से किया इनकार
जनपद प्रयागराज- करछना तहसील में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज दो दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन मां बन गई। जैसे ही यह खबर फैली, ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। दूल्हे और उसके परिवार ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया।
दूल्हे का पिता
आखिर सु...वाले दिन कैसे नहीं पता चल सका दूल्हे को या फिर...
आपको बता दे 24 फरवरी को जसरा गांव में बारात आई थी, धूमधाम से शादी हुई और अगले दिन 25 फरवरी को दुल्हन की विदाई हो गई। ससुराल पहुंचने के बाद दुल्हन का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। और घर में खुशी का माहौल था। लेकिन 26 फरवरी की शाम को अचानक दुल्हन को पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद दूल्हे के परिवार वलों ने उसे करछना के एक अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों की जांच के बाद पता चला कि दुल्हन गर्भवती है। और डिलीवरी करानी होगी। यह बात सुनते ही घर वालों के होश उड़ गए और कुछ ही घंटों बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
ससुराल वालों ने ठुकराया, तो मायके वालों ने किया बचाव।
बच्चे के जन्म के बाद दूल्हे ने साफ कह दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है, क्योंकि उसकी शादी चार महीने पहले ही तय हुई थी। दूल्हे के परिवार वालों ने भी दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें शादी में हुए खर्च की भरपाई चाहिए, और दिया गया सामान लौटा दिया जाए।
वहीं, दुल्हन के परिवार वालों ने का कहना है कि शादी तय होने के बाद से ही लड़का-लड़की का मिलना-जुलना होता था। उनका दावा था कि बच्चा दूल्हे का ही है और अब वह मुकर रहा है।
गांव में पंचायत के बाद दुल्हन मायके लौटी
बच्चे के जन्म के बाद इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा पर पंचायत बुलाई गई, लेकिन ससुराल पक्ष ने दुल्हन को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। आखिरकार, दुल्हन अपने नवजात शिशु के साथ मायके लौट गई। हालांकि, वह दूल्हे का ही नाम ले रही है और उसे अपना पति मान रही है। वहीं
लड़का पक्ष लड़की वालों पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगा रहा है, वहीं दूल्हा खुद को निर्दोष साबित करने को लगा है।
रिपोर्ट-Editor in chief/Rakesh Diwakar
Bharat TV gramin
9648518828
एक टिप्पणी भेजें