केला के खेत में रखवाली के लिए चारों तरफ लगाया कटीली तार दौड़ाया करंट करंट की चपेट में आने से बकरी व महिला की मौत
कौशांबी पिपरी थाना क्षेत्र के शाहपुर पेरवा निवासी संगीता देवी पत्नी महेश कुमार पाल उम्र लगभग 40 वर्ष गांव में ही सुबह लगभग 11:00 बजे अपने खेतों की तरफ बकरी चरा रही थी। वहीं पास में गांव के ही चुन्ना उर्फ दुर्गेश पुत्र हरिश्चंद्र केसरवानी ने अपने खेत में केला लगा रखा था। केला की रखवाली के लिए अवैध तरीके से केला के चारों ओर कटीली तार जानवरों से बचाने के लिए लगा रखा था ग्रामीणों की माने तो उसी में करंट भी दौड़ा रखा था बकरी चरते-2 चुन्ना उर्फ दुर्गेश के खेत में लगे तार में दौड़ रहा करंट की चपेट में आने से बकरी की मौत हो गई वही बकरी को बचाने के चक्कर में महिला भी करंट की चपेट में आ गई और उसकी भी मौत हो गई। महिला एक आंख से दिव्यांग थी महिला के चार बच्चे हैं दो लड़की व दो लड़के बड़ी लड़की उम्र लगभग 20 वर्ष जिसकी शादी हो चुकी है दूसरा लड़का कपिल है जो लगभग 17 वर्ष तीसरा लड़का लकी जो 15 लगभग वर्ष वही सबसे छोटी लड़की कोमल उम्र लगभग 13 वर्ष मां की मौत होने से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है घटना की जानकारी जैसे ही महिला का पति को हुई तो कल्याण (मुंबई) से घर के लिए चल दिया वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह
9454139866
एक टिप्पणी भेजें