सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं का वितरण महोत्सव

सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं का वितरण महोत्सव
मा. प्रभारी मंत्री ने जनता से किया आह्वान— "अधिक से अधिक लोग आएं, योजनाओं का लाभ उठाएं"
केंद्र सरकार के 10 सफल वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 

जनपद कौशांबी के डायट मैदान, मंझनपुर में आयोजित महोत्सव में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सम्मानित किया गया और आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों का सम्मान
मा. राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिनेश प्रताप सिंह ने विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, महिला समूहों, दिव्यांगजनों, छात्रों और रोजगार पाने वालों को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र एवं आर्थिक सहायता प्रदान की—
कृषि एवं मत्स्य पालन: 8 उत्कृष्ट कृषकों को सम्मान, 7 मत्स्य पालकों को प्रमाण पत्र, जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले 2 किसानों को प्रशस्ति पत्र।

महिला सशक्तिकरण: 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, 5 स्वयं सहायता समूहों को ₹2.73 करोड़ की सहायता, 32 महिलाओं को ई-रिक्शा प्रशिक्षण और 3 को प्रमाण पत्र।

आवास एवं पेंशन योजनाएं: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के तहत 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चाबियां, 20 वृद्धावस्था पेंशन, 3 निराश्रित महिला पेंशन, 15 कन्याओं को शादी अनुदान पत्र।

युवा एवं शिक्षा: 19 छात्रों को टैबलेट, 20 लाभार्थियों को युवा रोजगार विकास अभियान के तहत आर्थिक सहायता।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण: 55 दिव्यांगजनों को पेंशन, 8 को ट्राईसाइकिल, 2 को व्हीलचेयर।

स्वास्थ्य एवं कल्याण: 11 आयुष्मान कार्ड वितरित, 2 क्षय रोगियों को पोषण पोटली।

अन्य सम्मान: महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 चिकित्सकों व 6 सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र, विभिन्न सरकारी विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मान।

इस मौके पर मा. प्रभारी मंत्री ने जनता से अपील की कि 27 मार्च 2025 तक चलने वाले इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें।

रिपोर्ट - राकेश दिवाकर/विपिन दिवाकर
                   9648518828


Post a Comment

और नया पुराने