मछुआ समाज के अधिकारों की बुलंद हुई आवाज, कौशांबी पहुँची निषाद पार्टी की 'संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा'

मछुआ समाज के अधिकारों की बुलंद हुई आवाज, कौशांबी पहुँची निषाद पार्टी की 'संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा'
कौशांबी- निषाद पार्टी द्वारा मछुआ समाज के संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर निकाली जा रही संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा के चौथे चरण के दूसरे दिन यात्रा जनपद कौशांबी पहुँची। यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और मछुआ समाज के लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद ने मछुआ समाज की सामाजिक न्याय की मांगों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
डॉ. निषाद ने जानकारी दी कि यह यात्रा 30 नवंबर 2024 को माता शाकुम्भरी देवी शक्ति पीठ से शुरू की गई थी और अब तक तीन चरणों में उत्तर प्रदेश के 69 जिलों से होकर गुज़र चुकी है। चौथे चरण में यह यात्रा कौशांबी से होते हुए प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, भदोही, सोनभद्र होते हुए लखनऊ में सम्पन्न होगी।

मछुआ समाज को एससी प्रमाणपत्र दिलाने का संकल्प
डॉ. निषाद ने बताया कि यह यात्रा मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र दिलाने की ऐतिहासिक मुहिम है। उन्होंने कहा कि “मछुआ समाज के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई पार्टी उनके संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर इतने व्यापक स्तर पर जनजागरण कर रही है।”

उन्होंने यह भी बताया कि 18 अप्रैल को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाक़ात के दौरान उन्होंने मछुआ समाज के आरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाया है। उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यह वर्षों पुरानी मांग अवश्य पूरी होगी।

समाजवादी पार्टी पर निशाना, फूलन देवी का नाम लेने पर आपत्ति

समाजवादी पार्टी द्वारा वीरांगना फूलन देवी का नाम लिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए डॉ. निषाद ने कहा, “जब फूलन देवी समाजवादी पार्टी की सांसद थीं, तब उनकी हत्या के बाद न तो धरना हुआ और न ही सीबीआई जांच की मांग उठाई गई। आज केवल वोट के लिए समाजवादी पार्टी मछुआ समाज की भावनाओं से खेल रही है, लेकिन अब समाज इनके झूठे वादों में नहीं आने वाला।”

जनकल्याणकारी योजनाओं से मछुआ समाज को सशक्त करने का प्रयास

डॉ. निषाद ने प्रदेश सरकार की मछुआ समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य क्षेत्र), प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, निषाद राज बोट योजना सहित अनेक योजनाएं प्रदेश में सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश आज इनलैंड फिशरीज के क्षेत्र में सबसे अधिक योजनाएं संचालित करने वाला अग्रणी राज्य बन गया है।

विश्व सहारा (ब्यूरो राकेश दिवाकर)
   व एडिटर Bharat TV gramin
              9648518828 

Post a Comment

और नया पुराने