जिलाधिकारी ने की उच्च मूल्य के विक्रय विलेखों की जांच, स्थलीय निरीक्षण में राजस्व हानि नहीं

जिलाधिकारी ने की उच्च मूल्य के विक्रय विलेखों की जांच, स्थलीय निरीक्षण में राजस्व हानि नहीं
कौशांबी- जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शासन के निर्देशानुसार 15 मई गुरुवार को जनपद के उपनिबंधक कार्यालयों में पंजीकृत उच्च मूल्य के पांच विक्रय विलेखों का सत्यापन कर स्थलीय निरीक्षण किया। यह कार्रवाई सहायक महानिरीक्षक निबंधन व संबंधित उपनिबंधकों की मौजूदगी में की गई। जांच के दौरान जिलाधिकारी ने विक्रय विलेख संख्या 1760/2025, 1761/2025 और
1763/2025 (पंजीकृत दिनांक 22 मार्च 2025), संबंधित गाटा संख्या 1230 मि. और 1229/2 (अकृषक/आवासीय भूमि, मौजा कोरो, परगना कड़ा, तहसील सिराथू) का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त विक्रय विलेख संख्या 1324/2025 व 1325/2025 (पंजीकृत दिनांक 5 मार्च 2025) गाटा संख्या 15, 33, 34 व 37 (कृषि भूमि, मौजा लोहरा, तहसील सिराथू) की भी गहन जांच की गई। निरीक्षण के उपरांत सर्किल दरों के अनुसार विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई गणना में प्रथम दृष्टया किसी प्रकार की राजस्व हानि नहीं पाई गई है। इस सत्यापन का उद्देश्य राजस्व हितों की रक्षा करना तथा निबंधन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी ऐसे विलेखों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित की जाए।

  ब्यूरो- राकेश दिवाकर/विपिन दिवाकर (विश्व सहारा हिंदी दैनिक)   9648518828 

Post a Comment

और नया पुराने