कौशाम्बी में एसपी राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, पुलिस महकमे में मची हलचल

कौशाम्बी में एसपी राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, पुलिस महकमे में मची हलचल

जनपद कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने चार्ज लेने के बाद से ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। लगातार हो रहे औचक निरीक्षणों से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी द्वारा थानों की कार्यशैली, व्यवस्थाओं और अनुशासन की पड़ताल से यह स्पष्ट हो गया है कि अब लापरवाही नहीं चलेगी।

इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने थाना सैनी और थाना मोहब्बतपुर पइंसा का अचानक निरीक्षण किया। एसपी के पहुंचते ही थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने सबसे पहले थाना परिसर की साफ-सफाई की स्थिति देखी और इसमें सुधार के निर्देश दिए।

एसपी राजेश कुमार ने महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह तथा अभिलेखों के रख-रखाव की भी गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और जनता की सुविधा के अनुरूप हों। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।

एसपी ने कहा कि थाना स्तर की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। औचक निरीक्षण का उद्देश्य यही है कि पुलिस व्यवस्था में सुधार हो, जनता का भरोसा बढ़े और अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सके। 

एसपी राजेश कुमार के इस सख्त निरीक्षण अभियान से यह स्पष्ट है कि जिले में अब सुशासन और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

ब्यूरो- राकेश दिवाकर (विश्व सहारा हिंदी दैनिक)

                     9648518828


Post a Comment

और नया पुराने