देव दीपावली का भव्य आयोजन, संगम तट पर जले 10 लाख दीप
अद्भुत रोशनी से नहाया प्रयागराज, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई गंगा आरती
प्रयागराज, के संगम तट पर बुधवार 05 नवंबर को
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम क्षेत्र में देव दीपावली का दिव्य और भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस 91259 आयोजन में संगम नोज सहित विभिन्न घाटों पर करीब 10 लाख दीपों की मनोहारी आभा बिखरी, जिससे पूरा अस्थल क्षेत्र मानों स्वर्गिक प्रकाश से जगमगा उठा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। आयोजन स्थल पर सैंड आर्ट, गंगा आरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भव्य आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
देव दीपावली की मुख्य आरती इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों—श्री मनोज कुमार गुप्ता, श्री चंद्रधारी सिंह, श्री नीरज तिवारी, श्री बृज राज सिंह, श्री अनिश कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला एवं न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी—के साथ-साथ विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, एडीजी जोन संजय गुप्ता, आईजी अजय कुमार मिश्र, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार और अन्य अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न की। इसके बाद सभी अतिथियों ने संगम तट पर दीपदान किया।
इस अवसर के लिए प्रशासन ने विभागवार जिम्मेदारियां तय की थीं, जिसके अनुरूप सुरक्षा, प्रकाश, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई। घाटों को फूलों, रंग-रोगन और विद्युत सज्जा से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार व सूचना केंद्र भी स्थापित किए गए थे।
कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु, पर्यटक व स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरा क्षेत्र "हर-हर गंगे" के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।
भव्य दीपोत्सव ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि संगम तट पर मनाया जाने वाला देव दीपावली पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक गौरव और अद्भुत दिव्यता का अनुपम संगम भी है।
चीफ एडिटर राकेश दिवाकर/अभिषेक चौधरी की रिपोर्ट 9648518828, 9125474287
एक टिप्पणी भेजें