मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा: बारजा गिरने से मजदूर की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम मृतक की पत्नी कौशांबी । पिपरी थाना...
मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा: बारजा गिरने से मजदूर की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
मृतक की पत्नी
मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया हालत गंभीर देख डॉक्टर ने एस आर एन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुई तो कोहरा मच गया जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के डहिया गांव निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ कल्लू उम्र लगभग (31) पुत्र जगन्नाथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह तिल्हापुर मोड़ बाजार में स्थित धर्मदास केशरवानी के मकान के उस हिस्से को तोड़ने का काम कर रहा था, जो एयरपोर्ट से कौशांबी बुद्धस्थली मार्ग चौड़ीकरण की जद में आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काम के दौरान अचानक दुर्गा प्रसाद का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसी बीच ऊपर बना बारजा (लिंटर) भी भरभराकर गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मलबे से बाहर निकाला और तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
निजी अस्पताल में हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मृतक अपने पीछे पत्नी फूलमती और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा वीरेंद्र (करीब 12 वर्ष), छोटा बेटा दिनेश (6 वर्ष), जबकि बेटियां रिया (10 वर्ष) और रीना (5 वर्ष) हैं। पिता की मौत की खबर सुनकर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पत्नी फूलमती पति के मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गई।
सूचना मिलने पर एस आर एन प्रयागराज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी, तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट चीफ एडिटर- राकेश दिवाकर/अभिषेक चौधरी 9648518828,9454139866
COMMENTS