#Varanasi #SatyendraTiwari #Kaushambi #UPNews #CourtOrder #SCSTAct #BreakingNews #KaushambiNews #UPPolice #LatestNews
कौशांबी के CO सत्येंद्र तिवारी की गिरफ्तारी का आदेश
वाराणसी वर्ष 2018 के एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में गवाही के लिए अदालत में उपस्थित नहीं होने पर
कौशांबी में तैनात सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी के खिलाफ वाराणसी की विशेष एससी/एसटी अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए अदालत ने उन्हें गिरफ्तार कर 10 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मामला सत्र परीक्षण संख्या 401/2018, राज्य बनाम तौफीक आलम अंसारी से संबंधित है। सत्येंद्र तिवारी इस मामले में तत्कालीन विवेचक थे और उनकी गवाही होनी है। अदालत ने उन्हें 13 अगस्त और 24 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही के लिए बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद 1 सितंबर की तारीख पर भी उनके न पहुंचने को अदालत ने गंभीरता से लिया है।
अदालत ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तारी कर निर्धारित तिथि पर पेश करने तथा मुख्य कोषाधिकारी को अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण रोकने का निर्देश दिया है।
COMMENTS