करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम मृतक की फाइल फोटो कौशांबी । पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गा...
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद घर लौटे युवक की यह हादसे में जान चली गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
रोते बिलखते परिजन
मिली जानकारी के अनुसार, मखऊपुर निवासी अनिल कुमार यादव (47) पुत्र स्वर्गीय गुलाब सिंह गांव में लगे दुर्गा पंडाल से प्रतिमा विसर्जन कराकर बृहस्पतिवार शाम घर लौटे थे। घर पहुंचकर उन्होंने दुर्गा माता का बैनर घर के बाहर बारजा पर लगे लोहे की ग्रिल में बांधना शुरू किया। तभी घर के सामने से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के कारण बैनर में लगे लोहे के रॉड में करंट उतर आया। इसी दौरान हवा चलने से बैनर रॉड के संपर्क में आ गया और अनिल करंट की चपेट में आ गए। यह घटना करीब शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है। बैनर
करंट लगते ही पास में मौजूद अनिल ने छोटे भाई पिंटू को को आवाज़ लगाई तो वह दौड़कर पहुंचे तब तक करंट से गंभीर में झुलस चुके थे। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें प्रयागराज के कई निजी अस्पतालों में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर जवाब दे दिया। तो परिजनों द्वारा स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अनिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी नीलम (23), मंझली बेटी तनु (20) और छोटा बेटा अतुल (18) पिता के निधन से बेसुध हो गए। अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। छोटे भाई पिंटू कई पुरानी यादें याद कर फफक-फफक कर रोता रहा।
गांव के लोगों ने बताया कि अनिल मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट- राकेश दिवाकर/विपिन दिवाकर 9648518828
COMMENTS