संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत भाई ने लगाया हत्या का आरोप कौशाम्बी । चरवा थाना क्षेत्र के जलालपुर शाना गांव में मंगलवार ...
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत भाई ने लगाया हत्या का आरोप
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के जलालपुर शाना गांव में मंगलवार की देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत जानकारी के मुताबिक महिला का शव घर के एक कमरे में पंखे से धोती के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मृतका के तीन मासूम बच्चे जिनका रो-रोकर बुरा हाल है, मां की मौत के बाद बच्चों के सर से साया उठ गया।सूचना मिलते ही चरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
वही मृतका के भाई जयसिंह, निवासी अमूरा थाना करारी ने पुलिस को दिए बयान में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन की हत्या उसके पति राजू उर्फ राजेश कुमार गला दबाकर बहन की हत्या की और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
मायका पक्ष द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- दीपू दिवाकर
9648528828
COMMENTS