नारायण स्वरूप हॉस्पिटल परिसर दिव्यता में डूबा, भव्य कथा और भंडारे में भारी भीड़ प्रयागराज के मुंडेरा स्थित नारायण स...
प्रयागराज के मुंडेरा स्थित नारायण स्वरूप हॉस्पिटल में सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हॉस्पिटल परिसर में बने नारायण मंदिर में संस्थापक डॉ. राजीव सिंह और डॉ. सोनिया सिंह की ओर से भव्य कथा और रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे परिसर में भक्ति संगीत और मंत्रोच्चार की गूंज छाई रही, जिससे वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और नारायण भगवान का आशीर्वाद लिया। व्यवस्थाओं को लेकर हॉस्पिटल प्रशासन और स्वयंसेवकों की टीम लगातार सक्रिय रही। श्रद्धा, सेवा और सामूहिक आस्था की इस अनूठी झलक ने पूरे क्षेत्र में दिव्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर दिया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में गहरा उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला, वहीं मंदिर परिसर मनमोहक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा हॉस्पिटल परिसर धार्मिक उल्लास में डूबा रहा।
रिपोर्ट- राकेश दिवाकर
9648518828
COMMENTS