बच्चे का मुंडन करा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप हादसे का शिकार, कई की मौत; महिलाएं-बच्चे भी शामिल कौशांबी जिले में शुक्रवार ...
बच्चे का मुंडन करा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप हादसे का शिकार, कई की मौत; महिलाएं-बच्चे भी शामिल
कौशांबी जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। प्रयागराज संगम से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा के पास खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, यह खबर जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली गांव में शोक की लहर फैल गई है। तो वहीं रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी राजन के दो वर्षीय बेटे शुभम का मुंडन संस्कार था। इस अवसर पर परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग शामिल थे। पिकअप वाहन में करीब 37 लोग सवार थे। जो पिकअप वाहन से प्रयागराज के संगम पहुंचे थे। धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे।
जैसे ही उनकी गाड़ी सैनी क्षेत्र के डोरमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा भिड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्री पिकअप से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस भेजी गई और घायलों को शीघ्र इलाज उपलब्ध कराया गया।
हादसे में सुखरनिया (65), दरसनिया (68), राजकुमारी (35), गुड़िया (27), ध्रुव (7) मयंक (10) और अनुज सहित कई लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक फतेहपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रही, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया। हादसे की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतक परिवार को₹2 लाख तो वहीं घायलों को ₹1लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। तो वहीं डिप्टी सीएम ने भी हादसे पर दुख जताया है।
रिपोर्ट चीफ एडिटर- राकेश दिवाकर 9648518828,9454139866
😭😭😭
जवाब देंहटाएं